Badaun Lok Sabha Seat - शिवपाल यादव को पुलिस ने थमाया नोटिस, जिले के बाहर खुद छोड़कर आई- बेटे आदित्य ने कहा; अब हमारे कार्यकर्ता...
स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, बदायूं : तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होना है। रविवार को चुनाव प्रचार थमते ही पुलिस और प्रशासन ने बाहर से आए लोगों को जिले से बाहर करना शुरू कर दिया था।
स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, बदायूं : तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होना है। रविवार को चुनाव प्रचार थमते ही पुलिस और प्रशासन ने बाहर से आए लोगों को जिले से बाहर करना शुरू कर दिया था।
रविवार को रात में ही पुलिस ने पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के आवास पहुंची, जहां सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव अपना निवास स्थान बनाए थे। लेकिन रात में शिवपाल यादव वहां नहीं मिले। इसके बाद सोमवार सुबह पुलिस फिर पहुंची। वहां शिवपाल यादव मिले तो उन्हें नोटिस थमाया। इसके बाद खुद पुलिस कछला बार्डर तक उन्हें छोड़ने गई।
चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी थे बदायूं में
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पार्टी के स्टार प्रचारक भी है। सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के चुनाव को लेकर उनके पिता शिवपाल यादव समेत कई बाहरी लोग जिले में डेरा जमाए थे। लेकिन चुनाव प्रचार प्रसार समाप्त होने के बाद पुलिस ने बाहरी नेताओं को जिला से बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया।
रविवार को ही पुलिस ने पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव के आवास पहुंची। जहां बाहरी लोगों को यहां न रुकने की चेतावनी दी। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव वहां नहीं मिले थे। सोमवार को पुलिस फिर वहां पहुंची। इस बार पुलिस नोटिस देकर गई थी। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई ने शिवपाल सिंह यादव को नोटिस दिया।
अपनी कार से बाहर निकले शिवपाल
कहा कि बाहरी होने के नाते वह अब यहां नहीं रह सकते। इसके बाद शिवपाल अपनी कार से बाहर निकले। जिसके बाद पुलिस उनके पीछे लग गई। पुलिस उन्हें बदायूं जिले की सीमा के बाहर कछला बार्डर तक छोड़ कर आई। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पांच मई की शाम को चुनाव आयोग के नियमानुसार प्रचार थम गया था। ऐसे में कोई बाहरी व्यक्ति जिले में नहीं रह सकता।
सपा नेता शिवपाल यादव अपनी पार्टी के स्टार प्रचारक हैं। उनके बेटे आदित्य यादव यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि शिवपाल यादव यहां से प्रत्याशी हैं और न ही वह यहां के मतदाता है। ऐसे में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुलिस की ओर से उन्हें नोटिस दिया गया कि वह बदायूं से प्रस्थान करें। एसएसपी ने बताया कि शिवपाल बदायूं से जा चुके हैं। मतदान वाले दिन भी उनकी यहां आने पर पाबंदी रहेगी।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.